रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बर्ड फ्लू पर प्रशासन की पैनी नजर, जिलाधिकारी के निर्देशों पर चम्पावत में सतर्कता जारी
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट मीट मार्केट का जिला पंचायत ने किया निरीक्षण दुकानदारों को सतर्क रहने के निर्देश
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत में बर्ड फ्लू से बचाव एवं रोकथाम को लेकर सतर्कता लगातार बरती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट के दिशा निर्देश पर जिला पंचायत चम्पावत के कर अधिकारी महेश सिंह रावत, केदार सिंह व पशु चिकित्सक डॉक्टर जेपी यादव द्वारा लोहाघाट स्थित हिटलर मार्केट में मीट की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के प्रति आगाह करते हुए स्वच्छता बनाए रखने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम में जन सहयोग आवश्यक है। सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों की नियमित सफाई करें, विक्रय स्थल पर स्वच्छ पानी एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखें, और किसी भी प्रकार के बीमार या मृत पक्षी मिलने की स्थिति में इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन और पशुपालन विभाग को दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के तहत पूरे जनपद में निरंतर निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों, मंडियों और मीट की दुकानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में जन सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।