Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: एडीएम ने किया लोहाघाट तहसील का निरीक्षण अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

एडीएम ने किया लोहाघाट तहसील का निरीक्षण अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देशडीएम मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने गुरुवार को लोहाघाट तहसील का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य तहसील स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा करना, आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता का आकलन करना और पारदर्शिता एवं सुशासन को सुनिश्चित करना था।निरीक्षण के दौरान अपरजिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया और उन्हें अद्यतन (अपडेट) रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। एडीएम शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित और सही ढंग से रखे जाएं, ताकि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर अभिलेखों की उपलब्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और जनता को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की विलंब या असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि तहसील में आने वाला प्रत्येक नागरिक सम्मान और सहजता के साथ अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करे।जन सुनवाई रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन द्वारा दर्ज शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और तय समयसीमा में उनका निवारण सुनिश्चित किया जाए।तहसील परिसर की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और आम जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए एडीएम शर्मा ने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए तथा जनता को बेहतर सेवाएं मुहैया कराई जाएं।निरीक्षण के दौरान एडीएम ने स्पष्ट कहा कि सुशासन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य में लापरवाही या शिथिलता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, तहसीलदार जगदीश नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें