Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट मे बैगलेस डे पर छात्राओं व शिक्षिकाओं के बीच खेला गया क्रिकेट मैच।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 14, 2025

बैगलेस डे का छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने भी उठाया भरपूर आनंद।पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में आज 14 जून शनिवार को प्रधानाचार्य राखी सक्सेना के दिशा निर्देश पर बैगलेस डे को काफी धूमधाम से मनाया। बैगलेस डे पर विद्यालय के खेल मैदान में शिक्षिकाओं व छात्राओं के बीच क्रिकेट मैच खेला गया ।जिसमें दो टीम छात्राओं की तथा एक टीम शिक्षिकाओं की रही। फाइनल मुकाबला 11th की टीम फायर और 12th की टीम कूल के बीच खेला गया। जिसमें 11th की टीम फायर ने दो विकेट से फाइनल मुकाबला जीता। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती राखी सक्सेना ,क्रीडा शिक्षिका श्रीमती मंजू बिष्ट व एसएमसी अध्यक्ष हेमंत पांडे एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सहयोग दिया ।प्रधानाचार्य श्रीमती राखी सक्सेना द्वारा विजेता टीम को बधाई दी गई एवं दोनों टीमों को मेडल देकर पुरस्कार किया गया। बैगलेस डे का छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने भी भरपूर आनंद उठाया।

जरूरी खबरें