रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :विभागीय लापरवाही के चलते 10 वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटक रही है मड़वा की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला।
Laxman Singh Bisht
विभागीय लापरवाही के चलते 10 वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटक रही है मड़वा की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला।
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा को जनता मिलन में भी उठाई गई समस्या पर नहीं हुआ समाधान।
अधिकारियों ने गंभीरता से मामले का संज्ञान लिया होता तो कब के समस्या का समाधान हो चुका होता।

लोहाघाट आदर्श चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा के नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ मड़वा गांव की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला झूपा देवी पिछले 10 वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटक रही है पर आज तक संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। बुजुर्ग महिला के पोते प्रकाश बोहरा अपनी दादी की पेंशन लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं पर सिर्फ आश्वासन दिया गया है। झूपा देवी के पोते प्रकाश बोहरा ने बताया। पूर्व में उनकी दादी झूपा देवी की वृद्धावस्था पेंशन रोसाल मिनी बैंक में आती थी पर 2016 में मिनी बैंक के बंद होने से उनकी वृद्धावस्था पेंशन आनी बंद हो गई। जिसकी सूचना उनके द्वारा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर उनके द्वारा अपनी दादी का खाता लोहाघाट में ग्रामीण बैंक में खोला गया पर उसके बावजूद भी उनकी दादी की पेंशन नहीं लगाई गई। मामले में वह विभाग के कई चक्कर काट चुके हैं। प्रकाश बोरा ने बताया रोसाल में लगे जन जन की सरकार जन-जन के द्वार में भी उन्होंने इस समस्या को उठाया गया था जिसके पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कहा वह मड़वा पोस्ट ऑफिस में अपनी दादी का खाता खोलें इसके बाद उनके द्वारा पोस्ट ऑफिस में दादी का खाता खोला गया पर उसके बावजूद भी अभी तक पेंशन नहीं आई है। उन्होंने बताया उसके बाद जनता मिलन कार्यक्रम चंपावत में जिलाधिकारी के सामने इस समस्या को रखा गया जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया गया था पर जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद अभी तक उनकी दादी की वृद्धावस्था पेंशन नहीं लग पाई है। प्रकाश बोहरा ने बताया जब उनके द्वारा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द वृद्धावस्था पेंशन लगाई जाएगी और पिछले 10 वर्षों से रूके पैसे को भी दिया जाएगा। पर आज तक उनकी दादी की वृद्धावस्था पेंशन नहीं लग पाई। उन्होंने कहा अगर उनकी दादी को पिछले 10 वर्षों से रुका हुआ पैसा मिलेगा पर कब मिलेगा यह पता नही है उन्होंने कहा लोहाघाट व चंपावत में कार्यालयो के चक्कर काटते काटते उनका कई धन व समय बर्बाद हो चुका है। पर दादी की वृद्धावस्था पेंशन लगाने के लिए प्रकाश का संघर्ष से जारी है। कुल मिलाकर मामले में विभागीय अधिकारियों के लापरवाही साफ नजर आ रही है जहां पिछले 10 वर्षों से बुजुर्ग महिला अपना हक लेने के लिए दर-दर भटक रही है। अगर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो बुजुर्ग महिला की पेंशन कब की लग चुकी होती। अब देखना मामले में प्रशासन क्या संज्ञान लेता है। क्योंकि समस्या के समाधान के लिए 10 वर्ष का समय अत्यधिक होता है।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत