Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही 4 वर्षीय मासूम इंदु को मदद की दरकार गंभीर हालत में लोहाघाट अस्पताल में भर्ती।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

बहन की हालत देख मासूम भाई के नहीं रुक रहे आंसू मां भी गंभीर हालत में अस्पताल में है भर्ती।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की रेगांव ग्राम सभा के लुवाकोट की रहने वाली 04 वर्षीय मासूम इंदु अधिकारी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इस समय इंदु को लोगों की मदद की सख्त जरूरत है। इंदु की मां नंदी देवी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित है जिनका वर्तमान में चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। शनिवार को इंदु की बड़ी बहन चंदा देवी गंभीर हालत में इंदु को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर आई इंदु को सांस लेने में काफी दिक्कत है आ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के प्रयासों से इंदु को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी के द्वारा इंदु का परीक्षण कर उन्हें बेहतरीन उपचार की जरूरत बताई है। सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ने बताया इंदु का जन्म प्रमाण पत्र न होने की वजह से आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है ।पिता भी शारीरिक कमजोरी के कारण रोजगार करने में असमर्थ हैं और मां अस्पताल में भर्ती है परिजनों के पास दवा लाने तक पैसे नहीं है।सचिन जोशी इस परिवार की सेवा व मदद करने में जुटे हुए है।उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों, व्यापारियों ,सामाजिक संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों से मासूम इंदु की जान बचाने के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाने की अपील की है। ताकि इंदु एक बार फिर से मुस्कुरा उठे ।कहा इंदु को इस वक्त मदद की अत्यधिक आवश्यकता है लोग आगे आए और इंदु की आर्थिक मदद कर उसकी जान बचाए।सचिन जोशी ने कहा जो भी दानदाता इंदु की मदद करना चाहता है वह उनसे 9411308836 न0 मे संपर्क कर सकता है। वही इंदु के 15 वर्षीय मासूम भाई नीरज के आंसू अपनी बहन की हालत को देखकर रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। काली कुमाऊं खबर भी लोगों से इंदु की मदद को आगे आने की अपील करता है।

जरूरी खबरें