रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:4 वर्षीय मासूम इंदु की मदद को आगे आई चाइल्ड हेल्पलाइन बेहतर उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी में किया भर्ती
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 24, 2025
4 वर्षीय मासूम इंदु की मदद को आगे आई चाइल्ड हेल्पलाइन बेहतर उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी में किया भर्ती
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रैगांव के लुवाकोट की रहने वाली 4 वर्षीय मासूम इंदु गंभीर बीमारी से जूझ रही है । इंदु को लोहाघाट के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के प्रयासों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। सचिन जोशी की अपील पर लोहाघाट व्यापार संघ के साथ-साथ कई अन्य लोग इंदु की मदद को आगे आए। तथा इंदु के परिवार की आर्थिक मदद की। मामले का संज्ञान लेते हुए अब चाइल्ड हेल्प लाइन चंपावत इंदु की मदद को आगे आया। चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक संतोषी ने बताया बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालिका को आज 24 जून को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। समन्वयक संतोषी ने बताया बालिका के साथ सुपरवाइजर चाइल्ड हेल्पलाइन सुनील गए है।
उन्होंने बताया चाइल्ड हेल्पलाइन में मामला दर्ज होने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा मामले से बाल कल्याण समिति को अवगत कराया गया उसके बाद रविवार को चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल कल्याण समिति के सदस्य बालिका से मिलने उप जिला चिकित्सालय पहुंचे ।बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए बाल कल्याण समिति द्वारा 23 जून को सीएमओ चंपावत से वार्ता कर बालिका को चंपावत जिला चिकित्सालय के लिए रेफर करवाया गया ।चंपावत जिला चिकित्सालय में बालिका का चिकित्सीय प्रशिक्षण करने के बाद बालिका की हालत को गंभीर बताते हुए हल्द्वानी सुशीला तिवारी के लिए रेफर कर दिया गया। समन्वयक संतोषी ने बताया बाल कल्याण समिति के द्वारा हल्द्वानी बाल विशेषज्ञ डॉ रितु रखोलिया से बात की गई तथा बाल कल्याण समिति के आदेश पर चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर बालिका और उसकी मां तथा भाई को 108 एंबुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी हल्द्वानी के लिए रवाना हुए
सुपरवाइजर सुनील मंगलवार प्रातः बालिका और उसकी मां और भाई के साथ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची और बालिका को एडमिट करवा दिया गया है बालिका का डॉ रितु रखोलिया के नेतृत्व में उपचार चल रहा हैँ। मालूम हो मासूम इंदु की मां भी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। और पिता दिव्यांग है। अब तक दोनों की देखभाल इंदु का 16 वर्षीय भाई नीरज कर रहा था जिस कारण उसकी पढ़ाई भी छूट चुकी हैं। लेकिन अब इंदु को चाइल्ड हेल्पलाइन, लोहाघाट व्यापार संघ और सामाजिक कार्यकर्ता सचिन का साथ मिल गया है। मामले में लोहाघाट व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया की भूमिका सराहनीय रही जिनकी एक अपील पर इंदु की मदद को लोहाघाट के व्यापारी बढ़ चढ़कर आगे आए। आशा है इंदु जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटेगी।