Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर प्रेम नगर के लोगों का जोरदार प्रदर्शन 25 साल से बिना पानी के हैं 300 परिवार

Laxman Singh Bisht

Sun, May 18, 2025

जल्द योजना निर्माण न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

सरकार के हर घर जल हर घर नल के दावे फेल सरकार के द्वारा जहां हर घर नल व जल देने के दावे किए जा रहे हैं तो वहीं लोहाघाट के प्रेम नगर के लगभग 300 परिवारों के लिए आज तक पेयजल की एक भी योजना सरकार के द्वारा नहीं बनाई गई है ।प्रेम नगर की बड़ी आबादी गाड़ गधेरो और नोलों से पेयजल ढोने को मजबूर है।लोगों ने कई बार शासन प्रशासन व ग्राम पंचायत से पेयजल योजना निर्माण की मांग की पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया ।लोग पिछले 25 वर्षों से पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है ।अंदाजा लगाया जा सकता है इतनी बड़ी आबादी बिना पानी के कैसे जीवन यापन करती होगी। रविवार को प्रेम नगर के आक्रोशित लोगों ने उर्बादत जोशी के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पेयजल योजना निर्माण की मांग की। लोगों ने कहा पॉलिटेक्निक गेट से लेकर पाटन पुल तक सड़क के दोनों और रहने वाले लगभग 300 परिवारों के लिए सरकार ने आज तक कोई भी पेयजल योजना नहीं बनाई ।बिना पानी के बेबस जनता किसी तरह पर पानी का जुगाड़ कर रही है लोगों का अधिकतर समय पेयजल जुटाने में बीत जाता है। जबकि सरकार हर घर जल देने के दावे करती है और प्रेम नगर के लोगों के लिए बीते 25 सालों से एक भी योजना नहीं बनी जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कहा उनकी सुध न तो शासन प्रशासन ने ली ना ही जन प्रतिनिधियों ने।लोगों ने शासन प्रशासन से जल्द योजना निर्माण की मांग की साथ ही चेतावनी दी है अगर प्रेम नगर के लिए जल्द योजना निर्माण नहीं किया गया तो प्रेम नगर की सैकड़ो की जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।कहा संबंधित विभागों के द्वारा उन्हें हर घर नल हर घर जल योजना से भी वंचित रखा गया। जबकि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक ,सरकारी कर्मी व अन्य लोग निवास करते हैं और प्रेम नगर लोहाघाट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है कुल मिलाकर प्रेम नगर की बड़ी आबादी बिना पानी के जीवन यापन कर रही है शासन प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए। पेयजल लोहाघाट क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है जिसका एक मात्र समाधान है सरयू लिफ्ट पेयजल योजना सरकार ने जल्द योजना निर्माण कर हजारों की आबादी को राहत देनी चाहिए।प्रदर्शन करने में बिशन सिंह अधिकारी ,नरेंद्र सिंह चौधरी, हरिश्चंद्र, बची राम गढ़कोटी, दीवान सिंह , सुरेश जोशी, हरीश अधिकारी, विक्की ओली, मोहन जोशी, देव सिंह, अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें