रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट : ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 29 सदस्यों ने किया मतदान
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 14, 2025
लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 29 सदस्यों ने किया मतदान
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक में गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी के दिशा निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। अभी तक 34 सदस्यों में से 29 क्षेत्र पंचायत सदस्यो के द्वारा मतदान किया जा चुका है। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। मतदान का परिणाम शाम 3:00 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। यहां भाजपा के महेंद्र ढेक व निर्दलीय अंकिता बोहरा के बीच मुकाबला है।