Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: कोटद्वार:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई को मिली जान से मारने की धमकी पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया दर्ज़

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 15, 2024
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सूबेदार मेजर शैलेंद्र बिष्ट को मिली जान से मारने की धमकी पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सूबेदार मेजर शैलेंद्र बिष्ट को परिवार सहित को जान से मारने की धमकी दी गई है. आरोप कांग्रेस नेता यमकेश्वर जिला पंचायत सदस्य पर लगा है. कोटद्वार पुलिस ने शैलेंद्र बिष्ट की तहरीर पर कांग्रेस नेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता/बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पौड़ी गढ़वाल पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव हाल निवासी कोटद्वार शैलेंद्र बिष्ट ने 11 जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि वह आर्मी में सेवारत हैं और वर्तमान में कोटद्वार में तैनात हैं. तहरीर में बताया कि यमकेश्वर विधानसभा के जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता क्रांति कपरुवाण ने 16 जून को सोशल मीडिया पर उनके परिवार के खिलाफ एक पोस्ट शेयर की. पोस्ट का विरोध करते हुए जब उन्होंने कांग्रेस नेता को फोन कर पोस्ट हटाने के लिए कहा तो कांग्रेस नेता क्रांति कपरुवाण ने उनसे गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया. तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी

जरूरी खबरें