Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : खटीमा:सीएम धामी ने अपने खेतों मे की धान रोपाई, किसानों को किया नमन। बैलों के साथ खेत तैयार करते नजर आए सीएम

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 5, 2025

सीएम धामी ने अपने खेतों मे की धान रोपाई, किसानों को किया नमन। बैलों के साथ खेत तैयार करते नजर आए सीएम मुख्यमंत्री अपने आवास खटीमा के नगरा तराई पहुंचे जहां आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक किसान के रूप में अपने खेतो में धान की रोपाई की तथा किसानों के परिश्रम को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा अपने खेतों में धान की रोपाई करने का अलग ही आनंद था आज उन्हें पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के ध्वजवाहक भी हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बोल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना की। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और कृषकों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को खेती की ओर प्रेरित किया।मुख्यमंत्री की यह पहल उत्तराखंड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

जरूरी खबरें