Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: काशीपुर:मिठाई के डब्बे में 500 का नोट रख मतदाताओं को दी जा रही थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 22, 2025
मिठाई के डब्बे में 500 का नोट रख मतदाताओं को दी जा रही थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के लिए कल यानी 23 जनवरी को मतदान होना हैवही उधम सिंह नगर में वोटरों को प्रलोभन देने के मामले पर प्रत्याशी समर्थक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज हुआ है जिले की काशीपुर कोतवाली के आईटीआई थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर वार्ड नंबर-3 बासियों वाला मंदिर के पीछे जसपुर खुर्द निवासी संजय पुत्र हरकरन सिंह पर कार्रवाई की है पुलिस के मुताबिक संजय अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं को मिठाई के डिब्बे में मिठाई के साथ 500 रुपये का नोट रखकर बांटते हुए पाया पुलिस ने संजय के कब्जे से कुल 8 मिठाई के डिब्बे बरामद किए हैं. जिसमें 4 डिब्बों में मिठाई के साथ 500-500 रुपए के नोट यानी कुल 2000 रुपए बरामद किए गए अन्य 4 डिब्बों में सिर्फ मिठाई बरामद की गई पुलिस की पूछताछ में संजय ने बताया कि उक्त मिठाई के डिब्बे उसके द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने हेतु मतदाताओं को बांटे जा रहे थे पुलिस ने संजय के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

जरूरी खबरें