Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: जोशीमठ:19 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जोशीमठ मलारी हाई वे पर नए पुल का उद्घाटन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 18, 2024
19 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जोशीमठ मलारी हाई वे पर नए पुल का उद्घाटन चमोली जिले के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जोशीमठ-मलारी बॉर्डर हाईवे पर नया पुल तैयार,19 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ/ ढाक पहुंच कर सीमा सड़क संगठन के जवानों से करेंगे मुलाकात और 35 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन ढाक ब्रिज का उद्घाटन कर देश को करेंगे समर्पित, बीआरओ ने की सभी तैयारियां पूरी,जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रक्षा मंत्री के महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए किए सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं, एसपी चमोली सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ग्राउंड जीरो पर मौजूद है,ढाक में पेयजल,विद्युत सहित, चिकित्सा संबंधी सभी व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम, चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों की कड़ी चौकसी है, भारत तिब्बत बॉर्डर के समीप जोशीमठ मलारी बॉर्डर हाईवे पर जोशीमठ से करीब 13 किमी आगे ढाक गदेरे पर अभी तक वन लाईन ब्रिज से ही वाहनों की आवाजाही होती थी। मलारी नीति बॉर्डर को जोडने वाले इस महत्व पूर्ण पुल के पुराना और जर्जर स्थिति होने के कारण इस हाई वे पर नए ब्रिज की बेहद जरूरत थी,लिहाजा बीआरओ ने अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए तय समय में यहां हाइवे पर नया पुल बना कर भारत तिब्बत बॉर्डर सीमा तक बड़े और भारी सामानों से लदे वाहनों और मशीनों को लाने ले जाने सहित सीमांत नीति घाटी के ऋतु प्रवासी जनजाति गांवों तक आवाजाही सुगम कर दी है, दरअसल उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत चीन सीमा सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बॉर्डर रोड निर्माण कार्य में अग्रणी और देश के लिए समर्पित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने ढाक नाले में स्टील गार्डर पुल तैयार कर दिया है। अब पुल पर आवाजाही शुरू होने पर सीमांत मलारी नीति घाटी क्षेत्र के ग्रामीणों सहित भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों की सीमावर्ती चौकियों और बॉर्डर तक आवाजाही सुगम हो जाएगी। इस पुल का उद्घाटन 19 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। लिहाजा सेना व प्रशासन और बीआरओ की ओर से इसको लेकर चाक चौबंद तैयारियां की जा रही हैं। रक्षा मंत्री के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है,चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर बॉर्डर रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था दूरस्थ करने को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है, वहीं सेना,आईटीबीपी के साथ सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की इस छेत्र में आवाजाही प्रभावित न हो इस बावत बीआरओ ने ढाक नाले पर यह 93 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल बना कर तैयार कर दिया है। अब इस महत्व पूर्ण ब्रिज के बनने से हमारी बॉर्डर के अग्रिम चौकीयों नीती पास,रिमखिम सहित अन्य जगह तक आवाजाही और सुगम हो जाएगी।मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस नव निर्मित ब्रिज का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है। सूत्रों की माने तो करीब 17.80 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ है।

जरूरी खबरें