रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट मे आईटीबीपी ने निकाली हर घर तिरंगा रैली तिरंगे के सम्मान के लिए लोगों को किया जागरूक।।
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 12, 2025
लोहाघाट में आईटीबीपी ने निकाली हर घर तिरंगा रैली तिरंगे के सम्मान के लिए लोगों को किया जागरूक।
लोहाघाट स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोहाघाट में आईटीबीपी छत्तीस वी वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।रैली में नवोदय विद्यालय के बच्चे ,स्थानीय जनता हिमवीर पदाधिकारी , जवानों एवं हिम वीरांगनाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।तिरंगा यात्रा में 36 वी वाहिनी के हिम वीर पदाधिकारियो ने साइकिल , मोटरसाइकिल एवं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ मार्च करते हुए स्थानीय जनता में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया इस अवसर पर कमांडेंट संजय कुमार ने बताया प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी पूरे भारत में हर घर तिरंगा अभियान हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है ।इसी क्रम में आईटीबीपी की छत्तीसवी वाहिनी ने जागरूकता रैली आयोजित की जिस आईटीबीपी के जवानों स्कूली बच्चों व जनता ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कमांडेंट ने कहा इस प्रकार के आयोजन से देश की जनता को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान व उसकी प्रति प्रेम भावना जागृत की जाती है ।
साथ ही राष्ट्रीय एकता ,गौरव एवं देशभक्ति की भावना का संदेश दिया जाता है ।उन्होंने कहा 13 से 15 अगस्त के बीच जनता को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सभी जवान एवं उनके परिजन तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी ऑनलाइन अपलोड कर हर घर तिरंगा अभियान में भाग ले रहे हैं इस दौरान सूबेदार जी एल वर्मा सहित कई हिमवीर पदाधिकारी मौजूद रहे।