Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जीआईसी लोहाघाट मे जनपद के पहले सुसज्जित आधुनिक मध्यान भोजन /वाचनालय स्थल का लोकार्पण

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 19, 2025

जीआईसी लोहाघाट मे जनपद के पहले सुसज्जित आधुनिक मध्यान भोजन /वाचनालय स्थल का लोकार्पणपंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में एलारा ग्रुप लंदन के सीईओ राज भट्ट के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राज भट्ट के द्वारा विद्यालय के बोर्ड परीक्षा टॉपर एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान छात्रों की पढ़ाई एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी लेकर छात्रों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया एवं उन्हें व्यवसाय एवं अपने भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए ।श्री भट्ट द्वारा प्रतिवर्ष लगातार विद्यालय के क्रियाकलापों एवं संसाधनों के लिए सहायता प्रदान की जाती रही है। इस दौरान उन्होंने अपनी पूज्य माता जी के नाम से सहायता राशि देकर बनाए गए श्रीमती हीरा देवी भट्ट स्मृति आधुनिक मध्यान भोजनालय एवं वाचनालय बैठक स्थल का लोकार्पण किया। समिति के अध्यक्ष राज भट्ट के साथ साथ इस कार्य में श्रीमती शांति देवी ,शर्मा ट्रस्ट के निदेशक अरुण शर्मा द्वारा भी सहयोग करने के लिए तथा 1लाख 35 हजार रुपए की धनराशि से पुस्तकालय में 50 हजार रुपए की पुस्तके एवं पूरे विद्यालय को सीसीटीवी से आच्छादित करने हेतु धन्यवाद दिया गया ।राज भट्ट ने समिति के द्वारा जन सहयोग एवं मित्रों को पारिवारिक सहयोग से विद्यालय में कराए जा रहे कई कार्यो की सराहना की ।राज भट्ट ने विद्यालय कल्याण समिति अध्यक्ष श्याम चौबे एवं लड़वाल फाउंडेशन के निदेशक नरेंद्र सिंह लड़वाल की पहल पर जन सहयोग से क्षेत्र के महान दानी पंडित बेनीराम पुनेठा जी की स्मृति प्रतिमा स्थापित करने को ऐतिहासिक बताते हुए अपनी ओर से नकद सहयोग प्रदान किया ।कल्याण समिति के संरक्षक पुनेठा परिवार के डॉक्टर अरुण पुनेठा, श्रीमती किरन पुनेठा ,श्रीमती जया पुनेठा ने भी इस कार्य की सराहना कर अपना सहयोग देने का भरोसा दिलाया ।शिक्षक प्रमोद पाटनी के संचालन में खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट व विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

जरूरी खबरें