Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: चंपावत:भारी बारिश में छात्र छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्यालय में अवकाश कर सकेंगे घोषित डीएम ने आदेश किया जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 6, 2023
मानसून काल के दौरान समय-समय पर मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा चेतावनी जारी की जा रही है। जिसको देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्राधिकरण चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने, आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनपद के ऐसे स्थान जहाँ पर नदी, नाले, गाड़, गधेरे तथा संवेदनशील क्षेत्रों के समीप स्थित राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे समस्त स्थानों के प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक भारी वर्षा की चेतावनी या लगातार हो रही वर्षा के कारण आवश्यकतानुसार अपने विद्यालय में अवकाश घोषित करने हेतु अधिकृत होंगे। साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि ना होने पाए। इसके अतिरिक्त जनपद के शहरी क्षेत्र में भारी वर्षा जलभराव आदि के दौरान भी समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य अवकाश घोषित कर सकेंगे।जिलाधिकारी ने आदेश में यह भी कहा कि विद्यालय के प्रबंधक अथवा प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना या जनहानि घटित होती है तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें