Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:कांटे के मुकाबले में भाजपा की प्रेमा पांडे ने निर्दलीय ममता को 110 मतों से दी मात पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर जमाया कब्जा

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 25, 2025
कांटे के मुकाबले में भाजपा की प्रेमा पांडे ने निर्दलीय ममता को 110 मतों से दी मात पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर जमाया कब्जा चंपावत में पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांटे का मुकाबला देखने को मिला जहां भाजपा की प्रेमा पांडे व निर्दलीय ममता वर्मा के बीच दिल थाम देने वाला मुकाबला देखने को मिला एकदम नजदीकी मुकाबले में भाजपा की प्रेमा पांडे ने आखिर दिल थाम लेने वाले मुकाबले में ममता वर्मा को मात्र 110 मतों से मात दी चंपावत में भाजपा की प्रेमा पांडे को 1964 मत तो वही निर्दलीय ममता वर्मा को 1854 तथा कांग्रेस की नीमा कठायत को 932 मत मिले वही निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार ने प्रेमा पांडे की जीत की घोषणा की मालूम हो मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से चंपावत हॉट सीट बनी थी वही प्रेमा पांडे की जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे में रंग गुलाल की वर्षा करते हुए जीत की बधाई दी वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडे ने क्षेत्र की जनता व मुख्यमंत्री धामी के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत बताया भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा ने इस जीत के लिए नगर की जनता को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा जनता से जो भी विकास के वादे किए है उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा चंपावत में ट्रिपल इंजन लगने से अब विकास तिगुनी गति से होगा उन्होंने जीत के लिए समस्त चंपावत क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए जनता और विकाश की जीत बताया

जरूरी खबरें