Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: रुड़की में पुलिस ने किया मतदाताओं में लाठीचार्ज मची भगदड विरोध में भगवानपुर विधायक ममता राकेश बैठी धरने पर

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 23, 2025
रुड़की में पुलिस ने किया मतदाताओं में लाठीचार्ज मची भगदड विरोध में भगवानपुर विधायक ममता राकेश बैठी धरने पर रूड़की के भगवानपुर में पुलिस ने मतदाताओं पर किया लाठी चार्ज,मतदान को लेकर भगवानपुर में हुआ बवाल,सैंकड़ों वोटर खड़े थे मतदान स्थल वार्ड नंबर पांच में,पुलिस लाठीचार्ज को लेकर स्थानीयवासियों में भारी रोष,भगवानपुर विधायक ममता राकेश मतदान स्थल के गेट पर बैठी धरने पर,फूट फूट कर रोयी भगवानपुर विधायक ममता राकेश रुड़की के वार्ड नंबर 36 के पोलिंग बूथ संख्या- 297 पर मतदाताओं की शाम के वक्त तक भी भारी भीड़ लगी रही। मतदान की रफ्तार धीमी होने के कारण सैकड़ो लोगों का मतदान नहीं हो सका जिस पर लोग मतदान करने की जिद पर अड़े रहे। मतदाताओं की मतदान केंद्र के बाहर भी लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने मतदाताओं को भगाने के लिए लाठी चार्ज किया जिस कारण भगदड़ मच गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र एवं कांग्रेस के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। वही कांग्रेस प्रत्याशी पति सचिन गुप्ता व निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मेयर यशपाल राणा भी पहुंच गए और रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को वोटिंग करने नहीं दिया गया। देर शाम तक मतदाता वोटिंग करने की जिद पर अड़े रहे और वोटिंग केंद्र के बाहर भारी भीड़ लगी रही। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में काफी तनाव है

जरूरी खबरें