Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में पेयजल के लिए मचा हाहाकार 4 से 5 दिन में मिल पा रहा पानी। लोहावती का दूषित पानी पीने को मजबूर जनता।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 5, 2025

समस्या को लेकर पालिकाध्यक्ष ने डीएम से की मुलाकात लोहाघाट ।गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट नगर में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है जल संस्थान के द्वारा 4 से 5 दिन में नगर वासियों को नाम मात्र का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जिस कारण नगर की जनता पूरी तरह नोलो, धारो व हैंडपंपों पर निर्भर हो गई है ।लोग दो किलोमीटर दूर जाकर पेयजल ढोने को मजबूर है ।जिस कारण जनता में जल संस्थान के खिलाफ काफी गुस्सा है ।वही समस्या के समाधान को लेकर लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने बताया पहले जल संस्थान के द्वारा नगर मे तीन दिन में पानी की पूर्ति की जाती थी अब 4 से 5 दिन में पानी दिया जा रहा है।जनता को लोहावती नदी का दूषित पेयजल महीने में मात्र 6 दिन उपलब्ध हो रहा है और जल संस्थान के द्वारा बिल पूरे महीने का वसूला जा रहा है। वर्मा ने बताया डीएम चंपावत के द्वारा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को लोहाघाट के जल स्रोतों का निरीक्षण करने तथा टैंकरों से जनता को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वर्मा ने कहा रायकोट पंपिंग योजना बनाकर तैयार हो चुकी है पर उसके बावजूद नगर की जनता को योजना से पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं।पालिका अध्यक्ष वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल संस्थान के खिलाफ नगर की जनता सड़कों में उतरेगी। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया लोहाघाट नगर में प्रतिदिन 2160 की केएल पानी की जरूरत है लेकिन इस वक्त 475 केएल पानी ही पेयजल योजना से मिल पा रहा है जिस कारण पेयजल समस्या बनी हुई है। वहीं नगर के लोगों ने कहा नगर की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान सिर्फ सरयू लिफ्ट पेयजल योजना है।लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग की है।

जरूरी खबरें