Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: चंपावत: पूर्णागिरि मे उमड़ा श्रद्धा का सैलाब /एक लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने किए दर्शन /मां के जयकारों से गूंजी मां पूर्णागिरी की पहाड़ी

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 16, 2025
मां पूर्णागिरि मेला शुरू एक लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने किए दर्शन मां के जयकारों से गूंजी मां पूर्णागिरी की पहाड़ी चंपावत जिले के टनकपुर में उत्तर भारत का प्रसिद्ध मा पूर्णागिरी मेला शुरू हो चुका है जिसका कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया वही कल से लेकर आज सुबह तक लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर चुके हैं तथा हजारों लोग अभी भी अपनी बारी का इंतजार लाइनों में कर रहे हैं थाना काली मंदिर प्रभारी देवनाथ गोस्वामी अपनी टीम के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की व्यवस्थाओ में जुटे हुए हैं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर भारी पुलिस बल जगह-जगह तैनात किया गया है वहीं मेले के पहले दिन लोग जाम की समस्या से जूझते हुए नजर आए किसी तरह पुलिस के द्वारा जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु किया गया मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूसरे राज्यों से पहुंच रहे हैं प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम पुख्ता तौर पर किए हैं तो वही श्रद्धालुओं के द्वारा पार्किंग ठेकेदार पर तय किए गए पार्किंग शुल्क से अधिक शुल्क लेने की शिकायत प्रशासन से की गई है तो वहीं नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना बनी हुई है जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है तो वहीं मां पूर्णागिरि के जयकारों से मां पूर्णागिरी की पहाड़ी गूंज रही है भक्ति पूरी श्रद्धा से मां के दर्शनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  

जरूरी खबरें