Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

सूचना

: चंपावत में नीमा कठायत के हौसले बुलंद/ बुजुर्गों से लिया जीत का आशीर्वाद/ क्षेत्र वासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 13, 2025
चंपावत में नीमा कठायत का धुआंधार प्रचार जारी बुजुर्गों से लिया जीत का आशीर्वाद क्षेत्र वासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर चंपावत में कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत ने सोमवार को क्षेत्र के युवाओं व महिलाओं के साथ चंपावत के गैस गोदाम, जीआईसी , पूल्ड हाउस आदि क्षेत्र में प्रचार किया तथा तथा नगर की सम्मानित जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान नीमा कठायत के द्वारा बड़े बुजुर्गों से पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया वही दिनों दिन बढ़ते जन समर्थन ने भाजपा सहित अन्य विपक्षियों को परेशानी में डाला हुआ है नीमा की चुनाव प्रचार की कमान क्षेत्र की महिलाओं व युवाओं के साथ-साथ उनके पति पूरन सिंह कठायत ने संभाली हुई है जो क्षेत्र के जनप्रिय नेता है और उनकी सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं नीमा को क्षेत्र के हर वर्ग का समर्थन मिलने से उनके हौसले बुलंद नजर आ रहे है उन्होंने कहा चंपावत नगर की जनता के सहयोग से नगर के विकास के लिए ऐसे कार्य किए जाएंगे चंपावत नगर की गिनती प्रदेश के आदर्श नगरों में होगी उन्होंने कहा इस बार चंपावत में परिवर्तन होने जा रहा है और जनता उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाने जा रही है नीमा के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा चुनाव प्रचार कर रहे हैं उन्हें नगर के बुद्धिजीवी वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है नीमा खुद पीसीएम से ग्रेजुएट है वहीं नगर की जनता का कहना है नीमा का मुकाबला मुख्यतः भाजपा की प्रेमा पांडे व निर्दलीय ममता वर्मा से है वही चंपावत में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों व प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार धुआंधार तरीके से चल रहा है    

जरूरी खबरें