Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

: लोहाघाट:सुई बिसुंग वायु रथ महोत्सव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक महोत्सव को भव्य बनाने के लिए लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 26, 2024
सुई बिसुंग वायु रथ महोत्सव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक महोत्सव को भव्य बनाने के लिए लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय लोहाघाट के सुई बिशुंग क्षेत्र के 25 गांव के आषाढी मेले को सामाजिक उत्थान एवं सांस्कृतिक शैक्षिक खेल समिति द्वारा भव्य वायु रथ महोत्सव के रूप में विगत 17 वर्षों से आध्यात्मिक। सामाजिक। धार्मिक । सांस्कृतिक। एवं शैक्षिक जागरूकता के रूप में जन सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है जिसमें क्षेत्र की जनता के साथ जिला प्रशासन,आई टी बी पी एवं उत्तराखंड खेल व संस्कृति विभाग का भी सराहनीय सहयोग रहता है। इस वर्ष भी 16 अगस्त से 19 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस भव्य महोत्सव के आयोजन हेतु शुक्रवार को समिति कार्यालय में कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिवस की गुप्त पियोला यात्रा एवं तीन दिवसीय सामाजिक शैक्षिक , खेल कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं। रक्तदान,आपदा प्रबंधन,स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता ,पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण महिला जागरूकता,कुमाऊनी झोड़ा झूमता ,नशा उन्मूलन कार्यक्रम,सुरक्षा हेतु पुलिस व पी ए सी व्यवस्था एवं धार्मिक एवं देव कार्यक्रमों को छोड़कर 25 गांव की विशाल मां भगवती की वायु रथ यात्रा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा महोत्सव कार्यक्रमों में सहयोग हेतु शीघ्र जिला अधिकारी और प्रशासन से मिलने का समय तय किया गया समिति के वरिष्ठ संरक्षक डॉक्टर विजय मेहरा की अध्यक्षता एवं महामंत्री भुवन चौबे के संचालन में समिति के मुख्य संरक्षक सचिन जोशी समिति अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ,संरक्षक डॉक्टर महेश ढेक ,संगठन मंत्री नीरज करायत, नितिन मुरारी ,उपाध्यक्ष सुनील चौबे क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सचिव गौरव पांडे ,मदन पुजारी आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव देकर विभागीय कार्यवाही मे सहयोग आदि कार्य को प्रारंभ कर दिया एवं शीघ्र ही महोत्सव स्थल में आम बैठक का आयोजन कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा समिति इस बार वायु रथ महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी हुई है

जरूरी खबरें