Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत:धौन बजौन सड़क पर धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन/ग्रामीणों ने प्रशासन से रोक लगाने की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 16, 2025
धौन बजौन सड़क पर धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन/ग्रामीणों ने प्रशासन से रोक लगाने की उठाई मांग चंपावत जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर धौन से बजौन गांव के लिए जाने वाली सड़क में अवैध खनन का कारोबार खूब फलफूल रहा है। जिसकी जिला प्रशासन सहित किसी को भनक तक नहीं है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इसे रोकने की मांग की है।गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क मार्ग में चल रहे अवैध खनन के खेल को रोकने के लिए मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने कहा खनन माफियों की ओर से पहाड़ों से बड़ी मात्रा में पत्थर निकालने का काम किया जा रहा है। जिससे आवाजाही में खतरा बना हुआ तथा अवैध खनन से पूरी सड़क खराब हो चुकी है जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है। कहा कि जिला मुख्यालय के निकट होने के बाद भी अवैध खनन का खेल खूब फलफूल रहा है। बिना किसी रोकटोक के पत्थर गाड़ियों के हिसाब से बेचे जा रहे हैं पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर जल्द रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जरूरी खबरें