Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

चंपावत:एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

चंपावत:टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

: मसूरी सीफन कोर्ट के बेघर परिवारों ने नारी शक्ति दिवस को नारी दमन दिवस के रुप में मनाया

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 22, 2023
  मसूरी शिफन कोर्ट के बेधर परिवारों ने थाली बजाकर कर किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मसूरी शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवार के लोगों ने नवरात्रि के प्रथम दिन सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम नारी शक्ति उत्सव के विरोध में थाली बजाकर नारी दमन दिवस के रूप में मनाया और भाजपा प्रदेश सरकार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिफन कोर्ट से बेघर हुए 84 परिवारों के लोगों ने मसूरी शहीद स्थल से थाली बजाकर मसूरी एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली वहीं एसडीएम मसूरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा शिफन कोर्ट के बेघर लोगों के विस्थापन की मांग की । उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा शिफन कोर्ट के बेघर लोगों को विस्थापित करने की घोषणा की गई थी परंतु अभी तक घोषणा पर किसी प्रकार का अमल नहीं हुआ जिससे शिफन कोर्ट के बेघर लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा शिफन कोर्ट के लोगों के साथ छल किया गया है दोनों के द्वारा शिफन कोर्ट के लोगों को शिफन कोर्ट से हटाकर 15 दिन के अंदर विस्थापन करने की बात कही गई थी परंतु 3 साल बीत जाने के बाद भी शिफन कोर्ट के लोग बेघर हैं आज तक उनके विस्थापन को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं दोनों ही शिफन कोर्ट के लोगों के साथ भद्दा मजाक कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मसूरी में बेतहाशा भ्रष्टाचार और घोटाले हो रहे हैं परंतु कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को और शासन को शिकायत करने के बाद भी पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि कई बार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पालिका अध्यक्ष को अपना धर्मपुत्र कहते हुए नजर आ रहे हैं जिससे साफ है कि धर्मपुत्र अनुज गुप्ता के काले कारनामों को छुपाने को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उनका साथ दे रहे हैं  जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

जरूरी खबरें