Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:मां भगवती की विशाल रथ यात्रा के साथ बिंडा तिवारी (दिगालीचौड़) में हरेला महोत्सव का हुआ समापन हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 16, 2024
मां भगवती की विशाल रथ यात्रा के साथ बिंडा तिवारी (दिगालीचौड़) में हरेला महोत्सव का हुआ समापन हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंगलवार को लोहाघाट ब्लाक के सीमांत बिंडा तिवारी के ब्रह्मा मंदिर दिगालीचौड़ में सुबह धामी विद्याधर तिवारी , टीका राम तिवारी, सुरेश तिवारी, प्रेम तिवारी, कैलाश तिवारी, नवीन तिवारी, प्रकाश तिवारी ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट सहित समस्त ग्रामवासियों द्वारा मंदिर में क्षेत्र की जनता की सुख संवर्धि के लिए सामुहिक पूजा अर्चना की साथ ही हरेला पर्व पर मंदिर परिसर में व्रक्षा रोपण किया गया और संकल्प लिया कि हर पौधे की रक्षा की जायेगी। दोपहर बाद क्षेत्र की जनता ने मां भगवती के रथ के साथ जयकारे लगाते हुए जमानी गढ़ ( रथ रखने का खेत ) से प्रस्थान किया। वहाँ से देवडागर ने ढुङ्गा बोरा जाकर आशीर्वाद दिया ततपश्चात मां महामाया के रथ को युवाओं ने रस्सो के सहारे पूरे जोश खरोश के साथ दो कि मी कठिन चढ़ाई पार कर ब्रह्म मंदिर तक पहुंचाया रथ में मां भगवती के रूप में देवडागर विद्याधर तिवारी सवार थे उन्होंने अक्षत व चवरगाय की पूछ हिलाकर सभी को अपना आशीर्वाद दिया। रथ के साथ ढोल दमाऊ सहित युवाओं का जोश एवं देव शक्ति दिखी रथ के पीछे महिलाएं मां के जय कारे लगाते हुए चल रही थी मेले में भाग लेने के लिए यहां पर दो दर्जन गांव की विवाहित बेटियां भी दूर-दराज क्षेत्र से अपने मायके में मां भगवती का आशीर्वाद लेने पहुंची थी रथ के मंदिर की परिक्रमा करने के साथ महोत्सव का समापन किया गया रथ यात्रा क्षेत्र वीडियो सहित दूर-दूर क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए तथा ब्रह्म देवता का आशीर्वाद लिया रथ यात्रा के बाद दिगाली चौड़ में विशाल मेले का आयोजन हुआ जहा दूर दूर से आये व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाई लोगों ने अपने मन पसंद की चीजों की जमकर खरीदारी की और मेले का जमकर आनंद उठाया मालूम हो यह मेले हमारी संस्कृति को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। वही बिंडा तिवारी के ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने बिशेष सहयोग के लिए ग्राम प्रधान हरि सिंह अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता फतेह सिंह भंडारी, पूर्व पुष्कर बोहरा, ग्राम प्रधान पवन कुमार,कैलाश चंद्र तिवारी,नवीन चंद्र तिवारी, नारायण सिंह बिष्ट, प्रेम तिवारी, मुकेश तिवारी, सतीश उप्रेती, पंकज, दीपू, मनोज, पीयूष, भास्कर, अमित एवं सूरज भंडारी सहित क्षेत्र की समस्त जनता का आभार जताया वही ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट व क्षेत्रीय जनता ने मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम चंपावत नवनीत पांडे, एसडीएम रिंकू बिष्ट, एसपी अजय गणपती, पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठेत, व पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार जताया इसी के साथ दो दिनी हरेला महोत्सव का समापन भी हुआ। ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने कहा अगले वर्ष महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा

जरूरी खबरें