Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

: चंपावत:भिंगराड़ा में रोड क्षतिग्रस्त होने से हल्द्वानी रीठा साहिब बस सेवा बंद भारी वाहनों को खतरा सिख तीर्थ यात्रियों की बड़ी मुसीबते 

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 10, 2024
भिंगराड़ा में रोड फटने से हल्द्वानी रीठा साहिब बस सेवा बंद भारी वाहनों को खतरा सिख तीर्थ यात्रियों की बड़ी मुसीबते बीती दिनों आई आपदा से लोहाघाट रीठा साहिब मुख्य सड़क भिंगराड़ा मे श्री ऐड़ी मंदिर परिसर से जाने वाली सड़क एवं धर्मशाला धरासाई होने से यहां पर सड़क मार्ग काफी संकरा हो गया है जिससे बड़े वाहनों को खतरा पैदा हुआ है। जिस कारण हल्द्वानी से रीठा साहिब चलने वाली महत्वपूर्ण बस सेवा बंद हो गई जिस कारण यात्रियों ,बुजुर्गों व छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस स्थान में बड़े वाहनों को भारी खतरा हुआ है जिस कारण यह सेवा लोहाघाट तक ही संचालित हो पा रही है क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस स्थान में सड़क ठीक कर बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू करने की मांग की है लोगों ने कहा सड़क क्षतिग्रस्त होने से रीठा साहिब आने वाले सिख तीर्थ यात्रियों के वाहन भी नहीं आ पाएंगे जिस कारण उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्षेत्रीय लोगों ने कहा इस स्थान में पहले से खतरा बढ़ा हुआ है लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा उसी संकरे मार्ग पर मिट्टी डाल दी है हल्की बारिश से मिट्टी पिघलने से और भी खतरा बढ़ गया है जिससे छोटे बडे़ सभी वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं लोगों ने कहा आजकल एनएच 9 के स्वाला में जल्द बंद होने से पाटी, लोहाघाट, चम्पावत, भिंगराड़ा, रीठा साहिब आदि क्षेत्रों के वाहन भिंगराड़ा बाजार से चल रहें हैं लेकिन इस स्थान में दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा बना हुआ है लोगों ने यातायात वह लोगों की सुरक्षा को देखते हुए भिंगराड़ा श्री ऐड़ी मंदिर के पास जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की है

जरूरी खबरें