रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट में गुलदार की दहशत जारी ग्रामीणों की बकरियों को बनाया निवाला
Laxman Singh Bisht
Thu, Dec 18, 2025
.बाराकोट में गुलदार की दहशत जारी ग्रामीणों की बकरियों को बनाया निवाला
चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट में गुलदार की लगातार आवाजाही बढ़ रही है ।आज गुरुवार को दिनदहाड़े बाराकोट गांव के निवासी मुकेश कुमार की बकरी को घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर गुलदार ने बकरी पर हमला कर अपना निवाला बना दिया प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गुलदार अचानक आबादी क्षेत्र में दिखाई दिया कुछ दूरी पर घास चर रही थी बकरी को अपना शिकार बना दिया घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची टीम ने गुलदार की गतिविधि का आकलन किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत गल्ला गांव में गुलदार ने गांव की गरीब विधवा महिला उषा देवी की बकरी को भी अपना निवाला बना दिया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कालाकोटी ने बताया गुलदार का खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने तथा उषा देवी को मुआवजा देने की मांग की है ।विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि बच्चो व बुजुर्गों को अकेले बाहर ना भेजे कहीं जाना है तो झुंड में जाएं महिलाएं अकेले जंगल की ओर न जाए। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा क्षेत्र में गस्त बढ़ाने के साथ-साथ कैमरा ट्रेप लगाने के साथ साथ अन्य सुरक्षात्मक उपाय उठाए जाएंगे ।घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।