Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सूचना

: बाराकोट: भूकटाव से खोला सुनार /संतोला आए खतरे की जद मे ऑल वेदर सड़क निर्माण से बड़ा खतरा गांव में पड़ी दरार ग्रामीणों ने एनएच के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन मांग पूरी न होने पर एनएच जाम करने की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 18, 2024
भूकटाव से खोला सुनार /संतोला आए खतरे की जद मे ऑल वेदर सड़क निर्माण से बड़ा खतरा गांव में पड़ी दरार ग्रामीणों ने एनएच के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन चंपावत जिले के बाराकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग के संतोला ओर ग्राम पंचायत खोला सुनार में भूकटाव से पारंपरिक नोलों, जल स्रोत व भवन खतरे की जद में आ गए हैं, बाराकोट मे विगत दिनों हुई भारी बारिश से संतोला व खोला सुनार में भारी भू कटाव हुआ भू कटाव से गाव को आने जाने वाले रास्ते व मवेशियों के चारागाह पूरी तरह नष्ट हो चुके ग्रामीणों ने बताया गांव में न तो रास्ते बचे है न ही भू कटाव रूक रहा है। ग्रामीणों ने कहा ऑल वेदर सड़क निर्माण में लगी एनएच की भारी भरकम मशीने गाव से लगभग सो मीटर दूर तक पहुंच चुकी है मशीनों द्वारा किए जा रहे पहाड़ी कटान से यहाँ के जल श्रोतो में रिसाव हो चुका है तथा गाँव में बड़ी बड़ी दरारें आ गयी है। वही गांवों को बचाने को लेकर गाँव के सामाज सेवी कमलेश जोशी देहरादून में लोक निर्माण भवन में ज्ञापन देने पहुंचे तथा एन एच के मुख्य अभियंता को ग्राम सभा मे हो रहे नुकसान व भूकटाव की जानकारी दी तथा क्षेत्र के फोटोग्राफ प्रेषित कर इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेने की मांग की वही डेंजर जोन से लगातार मलवा गिरते जा रहा है जिसके चलते गांव में खतरा बढ़ते जा रहा है जल्द से जल्द प्रशासन से गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने एन एच जाम करने की चेतावनी दी है

जरूरी खबरें