रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी में उफान में आए नाले में बही कार 2 दिन के बच्चे सहित चार की मौत।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jun 25, 2025
हल्द्वानी में उफान में आए नाले में बही कार 2 दिन के बच्चे सहित चार की मौत।
हल्द्वानी में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हल्द्वानी शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए है। बुधवार सुबह हल्द्वानी फायर ब्रिगेड कार्यालय के पीछे बहने वाली नहर के तेज बहाव की चपेट में एक कार आ गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मुताबिक कार में कुल 7 लोग सवार थे। जिसमें दो दिन के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया है ।जिनका उपचार चल रहा है । वही मानसून को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस ,पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीमों को प्रशासन के द्वारा अलर्ट मोड में रखा गया है ।प्रशासन के द्वारा नगर वासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकले और तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।