Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: फायरिंग मामले में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन समर्थकों संग गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 26, 2025
फायरिंग मामले में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन गिरफ्तार देहरादून की नेहरू नगर पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को हिरासत में ले लिया है। आज रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हुई फायरिंग और झड़प के बाद खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन को देहरादून पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल पूरे मामले में अपनी नजर बनाए हुए हैं, साथ ही दोनों पार्टियों के समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की है। शनिवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर फायरिंग व तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए। एक अन्य वीडियो में वह भी पिस्टल लेकर भागते और हंगामा करते नज़र आये । सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। वहीं, देर शाम देहरादून में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। एसओ नेहरू कालोनी थाना मोहन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को हिरासत में लिया गया है।पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार के बीच शनिवार को अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे और जमकर हंगामा हो गया था। उमेश कुमार ने चैंपियन को सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के लिए ललकारा था। माना जा रहा था कि दोनों के बीच विवाद बड़ा रूप लेगा। इस दौरान उमेश कुमार के तीन समर्थक भी घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुड़की नरेंद्र पंत और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वही चैंपियन व उनके समर्थकों को हरिद्वार पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई

जरूरी खबरें