Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: ऋषिकेश के चीला में वन विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त चार अधिकारियों के मौके पर मौत कई घायल मृतकों में आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई भी शामिल

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 8, 2024
ऋषिकेश के चीला में वन विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त चार अधिकारियों के मौके पर मौत कई घायल मृतकों में आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई भी शामिल ऋषिकेश के चीला क्षेत्र में वन विभाग के इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है।टायर फटने के बाद इंटरसेप्टर वाहन पेड़ से टकरा गया।जिसमें चीला वन विभाग रेंजर,वन दरोगा सहित चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। बताया जा रहा है वाहन में 10 लोग सवार थे । हादसे में मरने वालों में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी रहे और वर्तमान में पीएमओ में तैनात मंगेश घिल्डियाल के छोटे भाई शैलेश घिल्डियाल भी शामिल हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में मौके पर हैं। जानकारी के अनुसार मृतक के नाम 1- शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी) 2- प्रमोद ध्यानी ( उप वन क्षेत्राधिकार ) 3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान 4- कुलराज सिंह   घायलों में 1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक) 2- डा. राकेश नौटियाल (पशु चिकित्सक, राजाजी नेशनल पार्क) 3- अंकुश 4- अमित सेमवाल (चालक) 5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)   लापता लोगो में 1- सुश्री आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक )

जरूरी खबरें