रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर नगर पालिका में बवाल पांच सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा। पालिका प्रशासन में मचा हड़कंप।
Laxman Singh Bisht
टनकपुर नगर पालिका में बवाल पांच सभासदों ने दिया इस्तीफा। पालिका प्रशासन में मचा हड़कंप।
6 महीने से अपने वार्डों में काम न होने । वरिष्ठ सहायक पर लगाए तानाशाही करने के आरोप।
चंपावत ज़िले की नगर पालिका टनकपुर में पांच सभासदों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। सभी सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। पांचो सभासदों के एक साथ इस्तीफ़ा देने से पालिका प्रशासन व शहर में हड़कंप मच गया। अपने वार्डों में विकास कार्य न करा पाने, नगर पालिका प्रशासन व स्टाफ की अपेक्षा सहित तमाम आरोप लगाते भी पांचों सभासदों ने अपने इस्तीफे को ईओ के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को भेजा। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने नाराज सभासदों को मनाने की कोशिश की।लेकिन बीते 6 महीने से अपने वार्डों में काम ना करा पाने की नाराजगी व जनता के द्वारा दिए जा रहे तानों के चलते सभासद फिलहाल अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। सभी सभासदों ने नगर पालिका के वरिष्ट सहायक द्वारा हमेशा जानकारी मांगने पर उल्टा जवाब देने साथ ही चुने हुए प्रतिनिधि होने के बावजूद भी लगातार उनकी उपेक्षा की करने के आरोप लगाए उन्होंने कहा नगर पालिका प्रशासन व पालिका के वरिष्ट सहायक की तानाशाही के कारण वे काफी आहट अपने वार्ड की जनता को उन्हें जवाब देना पड़ता है। उनके वार्ड में कई काम लटके पड़े हैं।अपने पदों से इस्तीफा देने वाले सभासदों में वार्ड नंबर 4 से वकील अहमद, वार्ड नंबर 3 से दिलदार अली,वार्ड नंबर 7 से चर्चित शर्मा, वार्ड नंबर 8 से आशा भट्ट, वार्ड नंबर 9 से बबीता वर्मा हैं। इस्तीफा देने वाले सभासदों ने चुने हुए प्रतिनिधि होने के बावजूद भी नगर पालिका में उनकी सुनवाई ना होने पर इन पदों को ही समाप्त करने की मांग की. साथ ही नगर पालिका प्रशासन ,पालिका के वरिष्ट सहायक पर तानासाही का आरोप लगाया है । नगर पालिका परिषद टनकपुर के पांच सभासदों द्वारा सामूहिक इस्तीफे से से नगर पालिका का माहौल गरमा गया है।अब नाराज सभासदों को मनाने की कवायद भी पालिका प्रशासन द्वारा शुरू की जा चुकी है।जिसको लेकर ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का इस सबके बावजूद नगर पालिका कार्यालय ना आना भी चर्चाओं में है। अब देखना है मामला क्या मोड़ लेता है।
विज्ञापन
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए