Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु प्रथम किस्त स्वीकृत, ₹268.85 लाख की परियोजना से जनपद में होगा कूड़ा निस्तारण कार्य

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 19, 2025

लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु प्रथम किस्त स्वीकृत, ₹268.85 लाख की परियोजना से जनपद में होगा कूड़ा निस्तारण कार्य प्रारंभमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के शहरी क्षेत्रों में वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के वैज्ञानिक निस्तारण हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल प्रारंभ होगी।राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुपालन में शहरी विकास विभाग द्वारा जनपद की नगरपालिकाओं में लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु प्रथम चरण में धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत जनपद की तीन नगरपालिका परिषदों में कूड़ा निस्तारण कार्य को गति देने के उद्देश्य से कुल ₹268.85 लाख की परियोजना स्वीकृत की गई है।नगरपालिका परिषद लोहाघाट के लिए कुल स्वीकृत ₹117.01 लाख के सापेक्ष प्रथम चरण में ₹70.20 लाख, नगरपालिका परिषद चम्पावत के लिए ₹75.50 लाख के सापेक्ष ₹45.30 लाख तथा नगरपालिका परिषद टनकपुर के लिए ₹76.34 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹45.80 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इससे शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी, प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के सुदृढ़ होने से नगर निकायों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जनपद में वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

जरूरी खबरें