Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में अतिक्रमण में गरजा प्रशासन का बुलडोजर राजमार्ग में ढहाया गया पक्का अतिक्रमण।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 13, 2025

लोहाघाट में अतिक्रमण में गरजा प्रशासन का बुलडोजर राजमार्ग में ढहाया गया पक्का अतिक्रमण।

एसडीएम लोहाघाट के निर्देश में बड़ी कार्यवाही।लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के मायावती तिराहे में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के निर्देश व नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बरसों पुराने पक्के अतिक्रमण को ढहा दिया। शुक्रवार सुबह अचानक प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बन रही पार्किंग में बाधा बन रहे अतिक्रमण को दो-दो जेसीबी की मदद से हटा दिया इस दौरान एसडीएम लोहाघाट मौके पर मौजूद रही और अपनी देख रेख मे अतिक्रमण को हटाया। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया लोहाघाट के मायावती तिराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में सरकारी भूमि एक व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से अवैध अतिक्रमण किया गया था संबंधित को पूर्व में अतिक्रमण हटाने को कहा गया पर उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।जिसे आज हटा दिया गया है। उन्होंने कहा नगर में सरकारी भूमि में अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी । वही अतिक्रमण में किराए में गैराज चलाने वाले गगन पुनेड़ा ने कहा प्रशासन के द्वारा न तो दुकान स्वामी को नोटिस दिया गया ना उन्हें कोई सूचना दी गई कहा प्रशासन के द्वारा उन्हें समान उठाने का मौका तक नहीं दिया गया कहा प्रशासन ने बिना सूचना के यह कार्रवाई की है जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है ।कहा प्रशासन ने कम से कम एक नोटिस तो देना चाहिए। अचानक अतिक्रमण पर हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमण कारियो में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो पूर्व में भी एसडीएम लोहाघाट के द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा चुकी है। एसडीएम लोहाघाट ने सीधे शब्दों में संदेश दिया है अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।टीम राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह चोड़ीया, राजेंद्र गोस्वामी, छत्र सिंह बोरा ,राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार, अमित सीपाल, नीरज कुमार ,विजय सिंह भंडारी ,अनुज उप्रेती ,रवि महर ,हिमांशु बिष्ट, कुलदीप सिंह ,प्रियंका पांडे ,अंजलि ,दीपा सामंत के अलावा एन एच के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें