Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत जिले में शराब की नई दुकाने खोलने के लिए आबकारी विभाग लगा रहा पूरा जोर नहीं मिल पा रहे ठेकेदार

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 27, 2025

ऑफर किए आमंत्रित

नई शराब की दुकाने खुलने का लोग कर रहे हैं कड़ा विरोधचंपावत जिले में इस बार चार शराब की नई दुकाने मंच में (देसी व विदेशी,)बोतड़ी में विदेशी और वालिक में देसी शराब की नई दुकाने खुलनी प्रस्तावित है। आबकारी विभाग के द्वारा इन दुकानों के लिए तीन बार लॉटरी प्रस्तावित किए जाने के बाद भी इन शराब की दुकानों को उठाने के लिए एक भी आवेदन ना आने से लॉटरी नहीं हो पाई। जनता के विरोध के बावजूद अब आबकारी विभाग के द्वारा इन दुकानों के लिए ऑफर आमंत्रण का विकल्प दिया है जिसकी विज्ञप्ति विभाग के द्वारा आज जारी कर दी गई है। इन चार दुकानों से 17 करोड़ 75 लाख 11 हजार 684 रुपए का राजस्व लक्ष्य विभाग के द्वारा रखा गया है। पर अभी तक कोई अनुज्ञापी नहीं मिल पाया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया चारों दुकानों के न उठने पर अब आबकारी नीति के अनुसार दुकानों की व्यवस्था अब जिलाधिकारी व उनके द्वारा ऑफर आमंत्रित कर आबकारी आयुक्त को भेजा जाएगा । मामले में आबकारी आयुक्त ही निर्णय लेंगे उन्होंने कहा वित्त वर्ष 2025/ 26 के लिए चंपावत जिले की 15 शराब की पुरानी दुकानों का नवीनीकरण हो चुका है। वहीं लोगों के द्वारा नई शराब की दुकाने खुलने का कड़ा विरोध किया जा रहा है।

जरूरी खबरें