Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट की वीआईपी डाक बंगला रोड में अतिक्रमण प्रशासन बना मूकदर्शक अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 30, 2025

लोहाघाट की वीआईपी डाक बंगला रोड में अतिक्रमण प्रशासन बना मूकदर्शक अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंदलोहाघाट की वीआईपी डाक बंगला रोड में एक व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण कर लोहे का गोदाम बना लिया गया है। पर स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण होते देख मूकदर्शक बना हुआ है ।लोगों ने कहा राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन के द्वारा इस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही लोगों ने बताया पूर्व में प्रशासन के द्वारा इस व्यक्ति के अतिक्रमण को तोड़ा गया था लेकिन अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते इस व्यक्ति ने फिर देवदार बनी में अतिक्रमण कर लिया है ।लोगों ने कहा इस व्यक्ति के ऊपर एक बड़ी राजनीतिक हस्ती का हाथ बताया जाता है। जिस कारण प्रशासन भी इस व्यक्ति पर हाथ डालने से कतरा रहा है।लोगों ने बताया डाक बंगला रोड पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में आ चुकी है जहां अतिक्रमणकारियो के द्वारा देवदार बनी को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा चुका है ।लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वही लोहाघाट के राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया अतिक्रमणकारी को पूर्व में नोटिस दिया गया था एक बार फिर से नोटिस जारी किया जाएगा। अब देखना है प्रशासन अतिक्रमण के ऊपर कार्रवाई करता है कि नहीं। या कार्रवाई नोटिस पर ही सिमट जाती है।

जरूरी खबरें