बाराकोट मे मकान की पहली मंजिल से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
Laxman Singh Bisht
Dec 02, 2023 01:45 am
8 views
02 Dec 2023
बाराकोट मे मकान की पहली मंजिल से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
श्रीमती ईश्वरी देवी(75)पत्नी शेर सिंह अधिकारी,पूर्व प्रधानाध्यापक, निवासी बाराकोट का अपने भवन की पहली मंजिल से गिरने से आकस्मिक निधन हो गया है घटना से बारकोट में शोक छा गया है। घटना गुरुवार साम की है जानकारी के मुताबिक शेर सिंह अधिकारी आजकल अपने पुराने भवन की मरम्मत का कार्य करवा रहे थे, उनकी पत्नी ईश्वरी देवी सायंकाल 3:00 बजे निर्माणाधीन भवन मरम्मत कार्य देखने के उद्देश्य से गई, जहां पहली मंजिल पर बनाई गई अस्थायी पाड़ से अचानक जमीन पर गिर गई। घायल अवस्था में ईश्वरी देवी को परिजन तुरंत जिला चिकित्सालय चंपावत ले गए जहां उपचार के दौरान सांय 07:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार को रामेश्वर घाट में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया उनके पुत्र जितेंद्र अधिकारी ने उनको मुखाग्नि दी वही बुजुर्ग महिला की दुखद मृत्यु पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मां भगवती से प्रार्थना करते हुए मृतका की पवित्र आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करी है

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद