Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: लोहाघाट मे धूम धाम से मनाई गई ईद अमन चैन की मांगी गई दुआ 

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 11, 2024
लोहाघाट मे धूम धाम से मनाई गई ईद अमन चैन की मांगी गई दुआ गुरुवार को पुरे देश में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है वही लोहाघाट में भी मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद को काफी धूम धाम से मनाया गया सबेरे लोग नहा धोकर मस्जिद पहुंचे जहा  हुसैनी मस्जिद खुनामलक मे इमाम इरसाद रजा ने नमाजियों को नमाज अदा कराई तो वही मदीना मस्जिद कोलीढेक में मोहम्मद शाकिर राजा द्वारा नमाजियों को नमाज अदा कराई गई। इसके अलावा मोहम्मद अफजाल अहमद के घर की छत पर हाफिज मोहम्मद याकूब द्वारा नमाजियों को नमाज अता कराई गई। तथा ईदगाह चांनमारी मे इमाम जिया उल मुस्तफा द्वारा नमाजियों को नमाज अदा कराई गई। नमाज पढ़ने के बाद सभी नमाजियों ने एक दुसरे के गले मिलकर एक दुसरे को ईद की मुबारक बाद दी तथा मुल्क व क्षेत्र मे अमन चैन के लिए दुआएं मांगी वही ईद को लेकर बच्चे काफी खुश नजर आए तथा नए-नए कपड़े पहनकर बच्चों ने सज धज कर ईद की खूब खुशियां मनाई गई वही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करी थी इस मौके पर मो 0जावेद, अब्दुल कलीम, मो तस्लीम, मो 0जाकिर, मोहम्मद अजहर ,शेख सायन, बाबा हसमत ,नाजिश हुसैन ,नजर सिद्दीकी, जफर सिद्दीकी ,केसर सिद्दीकी, रफीक अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें