Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 26, 2026

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

5 दिन चल रहा रेस्क्यू अभियान। घटना में दोनों युवकों की मौत।

टनकपुर। टनकपुर के बूम क्षेत्र में 22 जून को शारदा नदी में डूबे दो युवकों में से दूसरे युवक का शव आज शुक्रवार 26 जून को एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) टनकपुर की टीम ने एसआई नरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व मे कड़ी मशक्कत के बाद घटना के पांचवें दिन टनकपुर के शारदा बैराज से बरामद कर लिया है। कल भी एसडीआरएफ के द्वारा घटना में डूबे पहले युवक का शव बरामद किया था । आज बरामद शव को आवश्यक पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए स्थानीय कोतवाली टनकपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वही शारदा नदी में डूबे दोनों युवाओं के शव बरामद कर दिए गए हैं।22 जून को टनकपुर के बूम क्षेत्र में दो युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टनकपुर की रेस्क्यू टीम प्रभारी के नेतृत्व में गोताखोरों के साथ युवाओं की खोज में जुट गई थी ।नदी के तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ के जवानों ने बिना वक्त गंवाए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।गहन खोजबीन के बाद गोताखोरों ने डूबे हुए दोनों युवाओं के शव पानी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को कोतवाली टनकपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस शव की शिनाख्त और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि शारदा नदी मे लापता दोनों युवाओं के शव बरामद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कल गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया था तथा दूसरे युवक का भी शव आज टनकपुर के शारदा बैराज के चैनल नंबर 6 से बरामद किया गया। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए टनकपुर पुलिस को सौंप दिया गया है । उन्होंने बताया जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन , एनडीआरफ की टीमो द्वारा सर्च अभियान में सहयोग किया गया। मालूम हो 22 जून को टनकपुर के बूम क्षेत्र में शारदा नदी मे नहाने के दौरान टनकपुर निवासी नैतिक सक्सेना व तरुण सक्सेना बह गए थे। जिसमें दोनों की मौत हो गई। वही दोनों शव बरामद होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीआरएफ के द्वारा सर्च अभियान में शानदार भूमिका निभाई गई।

जरूरी खबरें