Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: मां बज्र बाराही के धाम देवीधुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्रसिद्ध बगवाल (पत्थरमार )मेले का शुभारंभ 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 27, 2023
जिला पंचायत अध्यक्ष ने देवीधुरा में किया प्रसिद्ध बगवाल (पत्थरमार )मेले का शुभारंभ 27 अगस्त से 10 सितंबर तक कुल 15 दिन तक चलने वाला* उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध देवीधुरा बगवाल मेले का रविवार को शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत चंपावत ज्योति राय द्वारा किया गया।  शुभारंभ अवसर पर मा.अध्यक्ष ने कहा कि माँ वाराही धाम की असीम कृपा से इस मेले को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए सबने मिलकर कार्य किया है, तभी यहा इतनी भारी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करने हेतु सभी प्रयास किए गए हैं,उन्होंने इस हेतु सभी से सहयोग की भी अपील की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता ने कहा कि मेले का पूर्व से ही बेहतर आयोजन सभी के सहयोग से होता है और इस बार भी मेले के सफल आयोजन हेतु सभी से सहयोग की अपील उन्होंने की। इस अवसर पर अध्यक्ष मंदिर समिति मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मेले को मिलकर भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा और आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाओं को देने का प्रयास सबके के साथ मिलकर किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंदिर समिति राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि सभी के सहयोग से मेले में अधिक से अधिक लोग यहां आए उसका प्रयास किया जा रहा है। मेले में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए और आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा के बच्चों, आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चार कर स्तुति प्रस्तुति की गई और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सूचना विभाग में पंजीकृत दल जय भूमसेन थारू उत्थान समिति बनबसा के सांस्कृतिक दल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।पिथौरागढ़ से आए भीमराम एण्ड पार्टी द्वारा छोलिया नृतय प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व मुख्य चौराहे पर बनाए गए स्वागत गेट पर फीता काटकर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय द्वारा मां वाराही मेले का शुभारंभ किया गया और एक सुंदर झांकी निकाली गई। इस अवसर पर वाराही मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष जिला पंचायत ललित मोहन कुंवर,सदस्य जिला पंचायत सीमा विश्वकर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री दिनेश कुंजवाल, राजू बिष्ट,मदन बोरा,ईश्वर सिंह बिष्ट,लक्ष्मी दत्त जोशी, उप जिलाधिकारी पाटी रिंकू बिष्ट,खण्ड विकास अधिकारी सुभाष लोहनी के साथ ही विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, विभागों के अधिकारी समेत क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें