Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

सूचना

: लोहाघाट के हिटलर मार्केट में अवैध रूप से चल रही 5 मीट की दुकानों को खाली करने के जिला पंचायत ने दिए नोटिस

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 25, 2024
लोहाघाट के हिटलर मार्केट में अवैध रूप से चल रही 5 मीट की दुकानों को खाली करने के जिला पंचायत ने दिए नोटिस लोहाघाट नगर की सीमा से लगे हिटलर मार्केट में बिना लाइसेंस की 5 मीट की दुकाने लंबे समय से अवैध रूप से चल रही है दुकान स्वामियों को पूर्व में नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा दुकान खाली करने का तथा लोहाघाट नगर की मीट मंडी में दुकाने खोलने के नोटिस दिए थे लेकिन मीट व्यापारियों के द्वारा अभी तक दुकाने खाली नही की गई जिसके बाद आज गुरुवार को जिला पंचायत चंपावत के द्वारा हिटलर मार्केट के 5 मीट व्यापारियों इरफान ,फरीद कुरैशी ,सैफी चिकन मटन/ शॉप ,नवी हुसैन, मामू चिकन /मटन व विनोद कुमार को तुरंत मीट की अवैध दुकाने हटाने व नगर की मीट मंडी में खोलने के नोटिस जारी किए है तथा नोटिस में दुकान खाली न करने की दशा में कार्यवाही की चेतावनी दी गई है तथा भवन स्वामियों से भी अपने भवनो से इन अवैध मीट की दुकानों को खाली करने को कहा गया है मालूम हो इन मीट व्यापारियों को जिला पंचायत लाइसेंस देती है लेकिन 2 वर्ष से जिला पंचायत के द्वारा इन मीट व्यापारियों को लाइसेंस नहीं दिए गए वहीं नगर पालिका के द्वारा इन मीट व्यापारियों के लिए नगर की मीट मंडी में दुकानों का निर्माण करा दिया गया है अब देखना है प्रशासन इन अवैध मीट की दुकानों पर क्या कार्रवाई करता है और कब तक खाली करवाता है

जरूरी खबरें