Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

चंपावत:एमडी यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

सूचना

: चंपावत:फर्जी भर्ती सूचना को लेकर जिला प्रशासन की चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 7, 2025
फर्जी भर्ती सूचना को लेकर जिला प्रशासन की चेतावनी व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लोहाघाट विकासखंड के ग्राम पंचायतों में पंचायत शिक्षिका एवं ग्राम पंचायत प्रबंधक के पदों पर भर्ती के संबंध में एक फर्जी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है*। इस संदेश में अभ्यर्थियों से 6150 से 6500 रुपये तक की सिक्योरिटी/किट फीस जमा कराने और पंचायत स्तर पर नियुक्ति देने की बात कही गई है। साथ ही, पंचायत शिक्षिका के लिए 5500 रुपये और पंचायत प्रबंधक के लिए 7000 रुपये प्रतिमाह वेतन का दावा किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी चम्पावत संजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज अधिकारी, चम्पावत उमेद जौला ने इस जानकारी को पूरी तरह से फर्जी एवं अवैध घोषित किया है तथा स्पस्ट किया है कि सरकार या किसी अधिकृत संस्था द्वारा इस प्रकार की कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चलाई जा रही है। अतः कोई भी व्यक्ति या संस्था इस अवैध नियुक्ति प्रक्रिया में संलिप्त पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रकार की भ्रामक एवं जालसाजी भरी गतिविधियों से बचें और किसी भी तरह की अप्रमाणिक भर्ती सूचना के झांसे में न आएं। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल जिला पंचायत राज कार्यालय या संबंधित सरकारी विभागों से संपर्क करें।

जरूरी खबरें