रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:संतोला डेंजर जोन में मलबे में धसा कैंटर। एनएच बंद एंबुलेंस सहित सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।
Laxman Singh Bisht
संतोला डेंजर जोन में मलबे में धसा कैंटर। एनएच बंद एंबुलेंस सहित सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।

पहली बारिश में जवाब दे गया संतोला डेंजर जोन का ट्रीटमेंट कार्य।
बाल बाल बचा हादसा।

चंपावत घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाराकोट के संतोला डेंजर जोन में भारी बारिश के चलते आज दोपहर 2:30 बजे के लगभग एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल बाल बच गया। संतोला डेंजर जोन मे पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलवे में एक कैंटर धस गया वाहन चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर निकाल कर जान बचाई। सड़क में मलवा व कैंटर के फंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह जाम हो गया। सड़क के दोनों और सैकड़ो वाहन व यात्री लगभग 2 घंटे से फंसे हुए हैं। हालांकि एनएच के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। सड़क खुलने में अभी वक्त लग सकता है। सड़क बंद होने से यात्री काफी परेशान है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र ने बताया एनएच के अधिकारियों को पूर्व में ही मशीनों की तादाद बड़ाकर मलवा हटाने की मांग की गई थी पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिस कारण आज हुई बारिश से सड़क पूरी तरह बंद हो गई और कैंटर मलबे मे धंस गया है ।उन्होंने कहा गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से डेंजर जोन में मशीनों की तादाद बड़ाकर मलवा हटाने की मांग की है ताकि मानसून में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो। फिलहाल सड़क खोलने के प्रयास जारी है। जनता परेशान है।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं