Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

: लोहाघाट:रोसाल में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ/ सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 30, 2025
रोसाल में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत रोसाल मे आज गुरुवार सुबह रामलीला मंच से घरी आम नोले तक महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा तथा गणेश पूजन और नवग्रह पूजन के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ कलश यात्रा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि निवृत्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुवर एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू पुनेठा मौजूद रहे कमलेड़ी के ग्राम प्रशासक संजय भट्ट व सामाजिक कार्यकर्ता बसंत भट्ट ने बताया जन सहयोग से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा दोपहर 1:00 से कथा वाचक व्यास अवधेश शरण जी के द्वारा रामलीला मंच में श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने की अपील की है बताया 6 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा इस दौरान संजय भट्ट, योगेश भट्ट ,देवेंद्र सिंह ,सतीश भट्ट ,बसंत भट्ट , मोनू बिष्ट,जगत सिंह ,कैलाश सामंत ,अशोक वर्मा ,राजेंद्र भट्ट ,कमल सिंह, गोविन्द , दीपक भट्ट ,प्रयाग कोठारी ,गोविन्द भट्ट ,चेतराम भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें