Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत : गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम। देर रात तक झूमे दर्शक

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:बग्वाल मेले को लेकर पूरी तरह सजा वाराही धाम, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 9, 2025

बग्वाल मेले को लेकर पूरी तरह सजा वाराही धाम, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान।

देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचकर मां वज्र वाराही की कर रहे हैं पूजा अर्चना, भारी संख्या में प्रवासियों के आने का क्रम जारी।देवीधुरा। रक्षाबंधन के अवसर पर होने वाली बग्वाल को लेकर यहां भारी तादाद में प्रवासी अपने घरों में पहुंच गए हैं जो अपने अपने खामों की ओर से बग्वाल में भाग लेंगे। बग्वाल को लेकर यहां के पूर्व एसडीएम मनीष बिष्ट की पहल पर मंडी समिति के सचिव विश्व विजय सिंह देव द्वारा यहां के मंदिरों को फूलों से सजाकर उन्हें भव्य आकर्षक रूप दिया गया है। मालूम हो कि श्री बिष्ट मां वाराही के ऐसे उपासक हैं कि वह यहां अपनी सेवाएं देने के बाद से ही मेले में नागरिक सुविधाओं का विस्तार करते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बग्वाल की तैयारी में जुटे हुए हैं। यहां हर व्यक्ति अपनी खामो से जोड़कर बग्वाल खेलने व उसमें मददगार बने को अपना धार्मिक व नैतिक कर्म मानते आ रहे हैं। यहां के रंग मंच में देश के विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों द्वारा अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर दशकों को देर तक बांधे रखा जा रहा है। एसडीएम नितेश डांगर ने आज बग्वाल मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मेला कमेटी एवं अन्य लोगों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है।हालांकि भारी वर्षा के कारण यहां व्यवस्थाएं बनाने में मेला आयोजिकों को भारी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मंदिर कमेटी के दीपक चमियाल, चंदन सिंह बिष्ट, रौशन लमगड़िया, बिशन सिंह, हयात सिंह बिष्ट के अनुसार मौसम यही ठीक ठाक रहा तो बग्वाल में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।सभी सड़क मार्गों के संवेदनशील स्थानों में जेसीबी लगाई गई है। जिससे विषम स्थिति में भी यातायात के योग्य बनाया जा सकेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल अनुसार सड़क मार्ग को यातायात योग बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।तीर्थ यात्रियों को पूरी सुविधा, सुरक्षा एवं मेहमान की तरह करें उनका स्वागत-जिलाधिकारी।

देवीधुरा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पहले ही मेले से जुड़े लोगों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि यह मेला देश में चंपावत जिले की अपनी विशिष्ट पहचान बनाता है। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान मेहमान की तरह उनका स्वागत करें जिससे वह आने वाले समय में अन्य लोगों का रुख इस ओर करने के लिए वह हमारे "ब्रांड एंबेसडर" के रूप में सहयोग कर सके।

जरूरी खबरें