Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:बाराही धाम में निकली मां बज्र बाराही की भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 10, 2025

बाराही धाम में निकाली गई मां बज्र बाराही की भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

देवीधुरा बाजार में अब शुरू हो गई है व्यापारिक गतिविधियां तेज।देवीधुरा। शनिवार को शांतिपूर्वक बाराही धाम में बग्वाल निपटने के बाद आज रविवार को मां बाराही की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी तादात में श्रद्धालु शामिल हुए। बग्वाल के दिन सुबह मुख्य मंदिर से ताम्र पेटिका में विराजमान मां बज्र बाराही, मां महाकाली एवं मां सरस्वती विराजमान रहती हैं। जहां निसंतान महिलाओं ने रात भर हाथ में दिया लेकर मां बाराही से मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की।आज नंद गृह में पहले काले कंबल से ढककर तीनों मूर्तियां को दूध व गंगाजल से स्नान करा कर उन्हें नए आभूषण व वस्त्र धारण कराए गए। स्नान कराते वक्त बागड़ जाति के व्यक्ति द्वारा अपनी आंखों में काली पट्टियां बांधी हुई थी। इसी जाति के लोगों को यहां पारंपरिक रूप से तीनों माताओं को स्नान कराने की जिम्मेवारी मिली हुई है। यहां से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ,जो निर्धारित मार्गो से होते हुए मुस्कंद ऋषि के आश्रम में पहुंची, जहां मां बाराही ने चिरनिंद्रा का वरदान प्राप्त ऋषि को अपने दर्शन देने के लिए वर्ष में आज ही के दिन आने का उन्हें वरदान दिया था। मुस्कंद ऋषि का आश्रम ऐसी ऊंचाई में है कि यहां से पंचाचुली,मानसरोवर आदि के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि इसी दिन देवादिदेव महादेव को भी मां बाराही के दर्शन करने का भी अवसर मिलता है। यहां से शोभायात्रा निर्धारित स्थानों से होते हुए नंद गृह में पहुंची, जिसे बाद में मुख्य मंदिर में यथास्थान स्थापित किया गया। जहां वर्ष भर उनकी बाहर से ही पूजा अर्चना की जाती है। शोभायात्रा में चार खाम सात थोको के लोग भी शामिल थे। यहां के सांस्कृतिक मंच में दर्शनार्थियों को देश भर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। रात भर यहां सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। देवीधुरा के बाजारों में अब काफीरौनक आ गई है। व्यापारियों का कारोबार काफी फल फूल रहा है।

जरूरी खबरें