Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत:सर्वे के बावजूद एसबीआई की शाखा छतार से अन्यत्र खोलने पर छतार वासियों में आक्रोश कल करेंगे प्रदर्शन 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 30, 2025
सर्वे के बावजूद एसबीआई की शाखा छतार से अन्यत्र खोलने पर छतार वासियों में आक्रोश कल करेंगे प्रदर्शन छतार क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट के उपरान्त एसबीआई की शाखा छतार से अन्यत्र खोले जाने पर छतार वासियों में आक्रोश फैल गया है विरोध स्वरूप कल शुक्रवार सुबह 11:00 बजे समस्त छतारवासी रोडवेज़ बस स्टैंड चंपावत से एसबीआई की मुख्य शाखा तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिलकोटी ने बताया इस संबंध में एसबीआई चंपावत के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपेंगे उन्होंने समस्त छतारवासियों से इस जनहित के मुद्दे को लेकर अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है चिलकोटी ने बताया छतार की सर्वे रिपोर्ट के बाद एसबीआई की शाखा को छतार में खोलने पर सहमति बन चुकी थी लेकिन उसके बावजूद भी शाखा को छतार से अन्यत्र खोला जा रहा है जो छतार वासियों के साथ भेदभाव है उन्होंने कहा छतार क्षेत्र में बड़ी संख्या में चंपावत की आबादी निवास करती है इसके अलावा समस्त कार्यालय व सरकारी आवास तथा सभी वाहनों के शोरूम भी छतार क्षेत्र में है जहां बैंक शाखा की नितांत आवश्यकता है पर उसके बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है उन्होंने बताया सभी बैंकों की शाखाएं चंपावत बाजार में मौजूद है जिस कारण छतार वासियों को लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा कर बैंकों तक पहुंचाना पड़ता है वही समस्त छतार वासियों ने एसबीआई के अधिकारियों तथा प्रशासन से एसबीआई की शाखा को छतार क्षेत्र में खोलने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है अगर शाखा को छतार क्षेत्र में नहीं खोला गया तो आंदोलन किया जाएगा कहा साजिश के तहत यह कार्य किया जा रहा है

जरूरी खबरें