Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: देहरादून:महामहिम राज्यपाल ने चंपावत जिले की आइकॉन शांभवी मुरारी के विचारों को सुन की सराहना 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 26, 2025
महामहिम राज्यपाल ने चंपावत जिले की आइकॉन शांभवी मुरारी के विचारों को सुन की सराहना 15 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देहरादून के रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न जनपदों द्वारा अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान जनपद चम्पावत की राज्य की सबसे कम उम्र की तीलू रौतली पुरस्कार विजेता व जिला आइकन‌ शाम्भवी मुरारी ने सहायक नोडल अधिकारी जीवन चन्द्र कलोनी के मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक व्यवस्था में सशक्त महिला का सशक्त राष्ट्र में योगदान थीम पर महामहिम राज्यपाल के समक्ष अपने विचार रख कर शाम्भवी मुरारी ने चम्पावत जिले की आइकन के रूप में जिले का प्रतिनिधित्व किया राज्यपाल द्वारा शाम्भवी के विचारों को सुनकर उनकी सराहना कर प्रोत्साहित किया इस अवसर पर चम्पावत के स्वयं सहायता समूह की श्रीमती हीरा जोशी, श्रीमती गीता देवी ,श्रीमती भुवनेश्वरी आदि मौजूद रहीं

जरूरी खबरें