Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून:गुंजन हत्या कांड में एसआईटी ने 03 दिन में चार्जशीट की दाखिल 35 लोग देंगे गवाही

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 5, 2026

गुंजन हत्या कांड में एसआईटी ने 03 दिन में चार्जशीट की दाखिल 35 लोग देंगे गवाही

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा ट्रायल, ‘रियरेस्ट आफ रेयर की श्रेणी में कठोरतम सजा के लिए होगी पैरवी: एसएसपी देहरादूनदेहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में गुंजन की चापड़ से बेरहमी से गला काटकर नृशंस हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 03 दिन के भीतर अभियुक्त आकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस जघन्य हत्याकांड में विशेष जांच टीम (SIT) ने 35 गवाहों को चार्जशीट में शामिल किया है। पुलिस अब मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अभियुक्त को कठोरतम सजा दिलाने की तैयारी में जुट गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। SIT ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। अभियुक्त के आने-जाने के रूट का चार्ट तैयार किया गया और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में लिया गया।फॉरेंसिक साक्ष्यों से मजबूत हुई विवेचना।जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त चापड़, घटना के समय पहने गए कपड़े, जूते, हेलमेट (जिस पर मृतका का खून लगा था) और मृतका के कपड़ों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए, जिससे केस की कड़ियां और मजबूत हुईं।मालूम हो इस हत्याकांड से पूरा प्रदेश हिल गया था।

जरूरी खबरें