Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे फिर आवारा छोड़ दिए गए गौ बंश ठंड से पड़े बीमार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 3, 2026

लोहाघाट मे फिर बेसहारा छोड़ दिए गए गौ बंश ठंड से पड़े बीमार। लोहाघाट क्षेत्र के पशुपालकों के द्वारा अपने गौ वंश को एक बार फिर से बेसहारा छोड़ दिया गया। यह गोवंश लोहाघाट के तल्ला चांदमारी , मल्ला चांदमारी तथा लोहाघाट नगर में आवारा घूम रहे है। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में रहने के कारण यह गोवंश बीमार पड़े हुए हैं। गौ वंश के सड़कों में घूमने से दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है। मामले में पशु प्रेमियों ने गहरी नाराजगी जताते हुए गौ बंश को बेसहारा छोड़ने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा आवारा घूम रहे गौ बंश को गौ सदन भेजने की मांग प्रशासन से की है। पूर्व में जिलाधिकारी के निर्देश पर कई बेसहारा गौ बंसो को गौ सदन भेजा गया था। पर एक बार फिर अज्ञात पशु पालकों के द्वारा अपने गौ वंश को कड़ाके की ठंड में बेसहारा छोड़ दिया गया है। यह गोवंश भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे ठंड में रात बिताने को मजबूर है।

जरूरी खबरें