Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: देवीधुरा:बाराही धाम में प्रस्तावित दिव्य एवं भव्य मंदिर के डिजाइन पर बनी आम सहमति। उत्तर भारत का ऐसा अद्भुत मंदिर बनेगा जिसमें कई शैलियां का किया गया है समावेश। 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 13, 2024
बाराही धाम में प्रस्तावित दिव्य एवं भव्य मंदिर के डिजाइन पर बनी आम सहमति।उत्तर भारत का ऐसा अद्भुत मंदिर बनेगा जिसमें कई शैलियां का किया गया है समावेश। देवीधुरा। बाराही धाम में बनने वाले मां बज्र बाराही के नए मंदिर के स्वरूप को अंतिम रूप देने के साथ अब यहां शीघ्र भव्य व दिव्य मंदिर बनने के द्वार खुल गए हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बाराही धाम को मानसखंड माला में शामिल किया गया था। जिसमें पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर का जो स्वरूप तैयार किया गया था उसमें विद्वानों, वास्तुकारों एवं चार खाम सात तोको के अलावा पडतीदार गांवों के लोगों की इस बात पर असहमति थी कि इसकी वास्तुकला में देवभूम के शिल्प का समावेश नहीं किया गया है। इसे देखते हुए श्रीबाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट के लोगों ने ट्रस्ट के विद्वान अध्यक्ष सनातन धर्म के ध्वजवाहक कई धार्मिक पुस्तकों के लेखक एवं वर्तमान में रेलवे कॉरिडोर के निदेशक हीरा बल्लभ जोशी को मंदिर के नए स्वरूप बनाने का दायित्व सौंपा गया था। श्री जोशी ने 70 मीटर ऊंचे इस मंदिर का डिजाइन देश के ख्याति प्राप्त आर्किटेक्टों की देखरेख में देवभूमि एवं पिरामिड गुम्बद शैली के अलावा नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर कि शैली में नए मंदिर का ऐसा डिज़ाइन तैयार किया गया है जो उत्तर भारत का ऐसा भव्य व दिव्य मंदिर होगा जिसमें भगवान भास्कर अपनी पहली किरण से मां बज्र बाराही का अभिषेक करेंगे। हालांकि श्री मां बज्र बाराही के दक्षिण भारत में ही बिरले मंदिर है तथा उत्तर भारत का यह विशिष्ट शैली का ऐसा मंदिर होगा जिसकी परिकल्पना शंकराचार्य जी के अलावा डोल आश्रम के संस्थापक स्वामी कल्याण दास जी महाराज समेत कई अन्य दिव्य आत्माओं द्वारा की गई है। शनिवार को बाराही धाम में श्रीबारही शक्तिपीठ ट्रस्ट की बैठक में आम सहमति के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को मंदिर का नया डिजाइन प्रस्तुत करते हुए उन्हें ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व प्रस्तावित मंदिर के डिजाइन के स्थान पर नया डिज़ाइन तैयार किया गया है। जिसका पहले मंदिर कमेटी द्वारा ही निर्माण किए जाने की इच्छा जाहिर की गई थी। जो अब संभव नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि ट्रस्ट के सम्मुख वित्तीय चिंतन होने के कारण मंदिर का निर्माण मंदिर माला खंड के तहत ही सरकारी तौर पर किया जाए। मंदिर परिसर में हुई बैठक में मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, ट्रस्टी नरेंद्र सिंह लड़वाल, दिनेश जोशी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, बिशन सिंह चम्याल, राजेश बिष्ट, ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट, तारा सिंह चम्याल, गोपाल पंन्तोला, हरीश पांडे, चंदन बिष्ट, रतन सिंह, मोहन सिंह रावत आदि का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा बाराही धाम के विकास में आने वाली अड़चनों को लगातार दूर किए जाने से मंदिर सहित मानस माला के तहत होने वाले सभी कार्यों मैं तेजी आती जा रही है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।      

जरूरी खबरें